Doesn't suit? No problem! You can return items for up to 30 days
You won't go wrong with a gift voucher. The gift recipient can choose anything from our offer.
Up to 30 days for returns
पूर्व वर्षों के प्रश्न-पत्रों एवं अभ्यास प्रश्न-पत्रों के हल-सहित अमूल्य संकलन से परिपूर्ण यह पुस्तक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित कांस्टेबल (GD)-CAPFs, NIA & SSF, राइफलमैन (आसाम राइफल्स) भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रकाशित की गई है।
पुस्तक में गत वर्षों के प्रश्न-पत्रों के साथ अनेक अभ्यास प्रश्न-पत्र हल सहित दिये गये हैं। अनेक चुने हुए कठिन प्रश्नों के उत्तर व्याख्यात्मक रूप में भी, हल करने की सरल विधियों के साथ, उपलब्ध करवाए गए हैं। इनके समुचित अध्ययन एवं अभ्यास द्वारा आप परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति से भली-भांति परिचित हो सकेंगे और उन्हें शीघ्रता एवं सरलता से हल कर सकेंगे।
पूर्व वर्षों के प्रश्न-पत्रों का अध्ययन न केवल आपको प्रचलित परीक्षा-प्रणाली से अवगत करवाएगा अपितु आपकी परीक्षा की तैयारी के परीक्षण का भी पूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
पुस्तक में प्रस्तुत अभ्यास प्रश्न-पत्रों में उपलब्ध विविध प्रकार के प्रश्नों के उचित अभ्यास द्वारा आप निस्संदेह अपने बुद्धि-कौशल तथा तीव्र गति से प्रश्नों को हल करने की क्षमता का पर्याप्त विकास कर सकेंगे तथा परीक्षा का सामना आत्मविश्वास के साथ, सफलतापूर्वक कर सकेंगे।
पुस्तक में संकलित प्रश्न.पत्रों में सुलभ अभ्यास सामग्री जहाँ आपको सफलता के सुगम मार्ग का ज्ञान करवाएगी, वहीं इसका समुचित उपयोग आपके उज्जवल भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करेगा।
Hi! I'm Libroamiko, your book advisor.
How can I help you?